Punjab : मोहाली में नशा तस्करों की खैर नहीं, समीक्षा बैठक के दौरान बोले सांसद मलविंदर सिंह कंग
स्टाफ रिपोर्टर- मोहाली
श्रीआनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को पंजाब सरकार के युद्ध नशों विरुद्ध अभियान संबंधी जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता मोहाली स्थित जिला प्रशासनिक परिसर में की और सभी संबंधित विभागों को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ प्रवर्तनए उपचारए पुनर्वास और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से समन्वित कार्रवाई को और मजबूत करने के निर्देश दिए। अभियान की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सांसद ने ग्रामीण रक्षा समितियों वीडीसी और वार्ड रक्षा समितियों डब्ल्यूडीसी से जुड़े अधिकारियों को नशे की समस्या पर जमीनी स्तर पर काबू पाने के लिए समिति सदस्यों द्वारा दिए गए संदर्भों और इनपुट पर तुरंत तथा उचित कार्रवाई करने के लिए कहा।
उन्होंने पुलिस विभाग को नशा तस्करों और पेडलरों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई और तेज करने के निर्देश दिएए जबकि स्वास्थ्य विभाग को नशामुक्ति उपचार की मांग करने वाले व्यक्तियों के लिए उचित ओपीडी और आईपीडी उपचार सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। उपचार के बाद पुनर्वास के महत्व पर जोर देते हुए कंग ने जिला प्रशासन को नशा छोड़ चुके और पुनर्वास प्राप्त कर रहे युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोडऩे के लिए उपयुक्त रास्ते तलाशने के निर्देश दिएए ताकि वे समाज की मुख्यधारा में पुन: शामिल होकर उत्पादक जीवन व्यतीत कर सकें।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
