मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना…4 साल की आयजा खान बनी राधा
सूरत पुंडीर—नाहन
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना हिंदी हैं हम, वतन है हिंदुस्तान हमारा पंक्तियों को नाहन में एक मुस्लिम परिवार ने अपने प्रेम सम्मान और आपसी भाईचारे के माध्यम से सच कर दिखाया। देशभर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया । इस पावन अवसर पर नाहन शहर के रहने वाले आमिर खान के परिवार ने भी धार्मिक सौहार्द और आपसी प्रेम की एक बेहद खूबसूरत मिसाल पेश की।आमिर खान की 4 वर्षीय बेटी आयजा खान को जन्माष्टमी के अवसर पर परिवार ने राधा का रूप दिया।
नन्ही आयजा के राधा स्वरूप को देखकर परिवार में खुशी का माहौल बना और यह तस्वीर न केवल एक परिवार की खुशी बल्कि हिंद-मुस्लिम एकता प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देती नजर आई।यह पहल इसलिए भी खास है क्योंकि आज के समय में जब समाज में नफरत और विभाजन की बातें सुनाई देती हैं ऐसे में नाहन से सामने आई यह तस्वीर हमें याद दिलाती है कि धर्म अलग हो सकते है लेकिन इंसानियत प्रेम और भाईचारा सबको जोड़ता है।आयजा खान का राधा रूप में सजना नाहन शहर के लिए केवल एक मासूम बच्ची की खुशी नहीं बल्कि गंगा.जमुनी तहज़ीब और भारत की उस खूबसूरत संस्कृति का प्रतीक है जहां अलग-अलग धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों की खुशियों में शामिल होते हैं। इस अवसर पर परिवार ने संदेश दिया कि त्योहार किसी एक धर्म के नहीं होते बल्कि खुशियां बांटने और दिलों को जोडऩे का अवसर होते हैं। हमें इसी प्रेम सम्मान और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए। नाहन की इस छोटी सी पहल से एक बड़ा संदेश निकलता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
