Himachal Ki Awaz : ‘हिमाचल की आवाज-2026’ की सोलन से तलाश शुरू
‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के लोकप्रिय इवेंट के बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में ऑडिशन, जमकर धमाल
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — सोलन
‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के लोकप्रिय इवेंट ‘ हिमाचल की आवाज-2026’ के ऑडिशन सोमवार को सोलन से शुरू हुए। सोलन के माल रोड स्थित बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सभागार में अरनी यूनिवर्सिटी द्वारा प्रायोजित ‘हिमाचल की आवाज’ ऑडिशन के लिए प्रतिभागियों में उत्सुकता देखते ही बनती थी। ऑडिशन के लिए सोलन के साथ सिरमौर जिला के 83 प्रतिभागी पहुंचे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोलन साईं दत्तात्रेय वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसपी सोलन साईं दत्तात्रेय वर्मा ने ‘दिव्य हिमाचल’ की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया ग्रुप समाचार के साथ विभिन्न इवेंट के माध्यमों से प्रदेश की प्रतिभाओं को तराशने का काम कर रहा है।
प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मंच नहीं मिलता। ‘दिव्य हिमाचल’ प्रदेश के हुनर को घर-द्वार पर बेहतरीन मंच उपलब्ध करवाकर उन्हें मुकाम तक पहुंचा रहा है। उन्होंने युवाओं, अभिभावकों व ऑडिशन में मौजूद लोगों से नशे के खिलाफ मुहिम चलाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बीएल स्कूल के निदेशक दीपिन बक्शी व स्कूल की प्रिंसीपल रुचिका बक्शी, बाहरा यूनिवर्सिटी के निदेशक स्टूडेंट वेलफेयर अनुराग अवस्थी, बाहरा यूनिवर्सिटी के मीडिया एंड कम्यूनिकेशन हैड गौरव बाली, समाजसेवी संजय, एक्स सर्विसमैन राजेंद्र सिंह, निर्णायक सोहन सिंह (सोनू) और राज नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
इनका कमाल बेमिसाल— ‘हिमाचल की आवाज-2026’ के सोलन ऑडिशन में अजय, अक्षय, विक्रम सिंह, शुभम सिंह, सानिया हीर, तेजस्वरी, ओजस्विता, मेघ कंवर, ललित, सानिया, आदित्य, तमन्ना ठाकुर, अभिमन्यु शर्मा, दीपज्योति शर्मा, दिनेश कश्यप, सौरव, अजय, वैभव , रुद्र शर्मा, नव्या शर्मा, सुजय ठाकुर, समीर राणा, प्रमोद, भावना ठाकुर, अरमान, तमन्ना, जगमोहन, हिमांशी शर्मा, मृदुल शर्मा, तन्मय शर्मा, पारस, धर्म सिंह, सन्निथ सोनी, लवेश शर्मा, अरब चौहान, सूरज, ख्याति वर्मा, भव्य ठाकुर, सान्वी नेगी, गार्गी चौहान, लावण्या, सान्वी सेठी, महक, वंशिका, हंसिका, अग्रिमा, निखिल, आदित्य, आदित्य वशिष्ठ, दक्ष, प्रतीक, दिव्यम, दिव्यांशी, मयंक, अक्षित भारद्वाज, अंशुमन, आर्यन, ज्योति, दक्ष, आदर्श, तारुष, अश्वनी, शुभम, दीप्तयांश, सूर्यवंश, कनिष्क, दिवम, प्रथम, सूर्यांश शर्मा, एंजेल, नव्या शर्मा, विभूति, मानसी, इशिता, यशस्वी, मरियम,विराज, शुभम, ऋषभ, कार्तिक, आयशा तनेजा, श्रेयन व अहाना ने स्वर परीक्षा दी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
