बिलासपुर में हिमाचल के सुरों का सेमीफाइनल
गुरुकुल भारती कालेज ऑफ नर्सिंग में सजेगा ‘हिमाचल की आवाज’ का मंच
स्टाफ रिपोर्टर — बिलासपुर
देवभूमि के प्रतिभाशाली गायकों को मंच देने वाले ‘दिव्य हिमाचल’ के हिमाचल की आवाज-2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों का आयोजन दो और तीन अक्तूबर को बिलासपुर के चांदपुर स्थित गुरुकुल भारती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में होगा। अरनी यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से चयनित प्रतिभागी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। बिलासपुर में होने वाले सेमीफाइनल को लेकर स्थानीय प्रतिभागियों में खासा उत्साह है।
सेमीफाइनल के पहले दिन दो अक्तूबर को शिमला, सोलन, पालमपुर और बिलासपुर के जूनियर प्रतिभागियों के साथ ऑनलाइन जूनियर प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसी दिन इन वर्गों के प्रतिभागियों की गायकी का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रतिभागियों को सुबह 9 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। बिलासपुर से चयनित प्रतिभागियों में जूनियर वर्ग में सोनल का नाम शामिल है। वहीं सीनियर वर्ग में राजनीश अपूर्वा ठाकुर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन प्रतिभागियों की नजर अब सेमीफाइनल के अगले पड़ाव पर होगी।
दो दिन प्रतिभाओं की परख
हिमाचल की आवाज-2026 के सेमीफाइनल के लिए प्रतिभागियों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब दो और तीन अक्तूबर को बिलासपुर में युवा और वरिष्ठ गायक अपनी गायकी से निर्णायकों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन में अरनी यूनिवर्सिटी पावर्ड बाय पार्टनर, जबकि हमदर्द, सुब्हारती और हनी स्वास्थ्य एवं अन्य सहयोगी पार्टनर के रूप में जुड़े हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
