मैदान में चमके शाहतलाई के सितारे
गेम्स में हिमालयन हैरिटेज स्कूल का दबदबा, चार खिलाड़ी जिला स्तर के लिए चयनित
नगर संवाददाता – शाहतलाई
द हिमालयन हैरिटेज स्कूल शाहतलाई के विद्यार्थियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर में आयोजित अंडर-14 बॉयज खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
कुश्ती प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कृष्णा सी पंडित और शिवराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि देव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा अंडर-14 बॉयज बैडमिंटन प्रतियोगिता में द हिमालयन हैरिटेज स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम में ऐक्यन शर्मा, हर्षिल बन्याल और अथर्व ओम शामिल रहे।
कुश्ती और बैडमिंटन में चमके खिलाड़ी
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के चार खिलाडिय़ों का आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जिसमें कुश्ती में कृष्णा सी पंडित और शिवराज, जबकि बैडमिंटन में ऐक्यन शर्मा और हर्षिल बन्याल जिला स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 16 सितंबर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेहल में किया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
