किरपालपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

By: Sep 4th, 2026 12:01 am

शिवालिक वैली स्कूल में माहौल कृष्णमय, बच्चों की मनमोहक झांकियोंं ने जमाया रंग, शिक्षाएं हैं प्रासंगिक

दिव्य हिमाचल ब्यूरो -नालागढ़
शिवालिक वैली स्कूल किरपालपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को मंच पर जीवंत कर दिया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय हो उठा। नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थी राधा-कृष्ण, यशोदा माता, नंद बाबा, ग्वाले और सुदामा सहित विभिन्न पात्रों के रूप में सजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।

छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी शिक्षाओं और जन्माष्टमी से जुड़े प्रश्नों के उत्साहपूर्वक उत्तर दिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता बंसल ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठाए सत्यए प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा तथा जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। बच्चे गदगद दिखाए दिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App