चांदी 1423, सोना 409 रुपए महंगा

By: Sep 9th, 2026 9:18 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

सोने-चांदी के दाम में बुधवार को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 409 रुपए बढक़र 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत बुधवार को 1,423 रुपए बढक़र 2.35 लाख रुपए हो गई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 20 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर, 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं, चांदी 31 दिसंबर, 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.35 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी एंड कमोडिटी रिसर्च हैड अनिंद्य बनर्जी कहते हैं कि सोने को आम निवेशकों के साथ ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों जैसे आरबीआई का भी सपोर्ट हासिल है, जो लगातार सोना खरीद रहे हैं। आगे मुश्किल हालात में भी सोने में तेजी बनी रहेगी। यदि हालात सुधरे तो चांदी में भी उछाल दिख सकता है। अभी जो भावी हालात नजर आ रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App