वल्र्ड फार्मेसी -वीक पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
एलआर इंस्टीट्यूट में जोश, जागरूकता और रचनात्मकता के साथ मनाया गया फार्मेसी वीक
स्टाफ रिपोर्टर-सोलन
एलआर इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी में फार्मेसी वीक का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, ज्ञान और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया।फार्मेसी वीक के अंतर्गत पोस्टर प्रेजेंटेशन, स्कि-टून एक्टिविटी, लीफलैट कंपीटिशन, पैनल डिस्कशन, फार्मा क्विज, नुक्कड़ नाटक, रील मेकिंग कंपीटिशन तथा अवेयरनेंस रैली जैसी अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं।
इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से नुक्कड़ नाटक और अवेयरनेंस रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को स्वास्थ्य एवं फार्मेसी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया। वहीं फार्मा क्विज, पैनल डिस्कशन और स्कि-टून जैसी गतिविधियों ने विद्यार्थियों के ज्ञान एवं वैज्ञानिक सोच को नई दिशा प्रदान की।कार्यक्रम में एमएमयू सोलन के मनोचिकित्सक विभाग के डा. अक्षय गर्ग, हड्डी रोग विभाग के डा. संदीप, इक्फाई यूनिवर्सिटी बद्दी के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अशोक शर्मा व पीएचसी नौणी से क्लीनिकल फार्मासिस्ट रंजना ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।इस अवसर पर एलआर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट की एमडी डा. शचि सिंह, डीन ऑफ एकेडमिक्स प्रो. पीपी शर्मा व फार्मेसी विभाग के प्राचार्य प्रो. अवनीत गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों, मुख्यातिथि सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों और आयोजन से जुड़े शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
