सुनील शर्मा बिट्टू बने धर्मार्थ रोगी सेवा संस्था के सदस्य
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर की प्रसिद्ध संस्था धर्मार्थ रोगी सेवा संस्था की सदस्यता ग्रहण की है। सीनियर सिटीजन काउंसिल के सदस्यों के साथ मुलाकात के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने यह सदस्यता ली।
धर्मार्थ रोगी सेवा संस्था और सीनियर सिटीजन काउंसिल के कार्यों की सराहना करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ये संस्थाएं सामाजिक कार्यों में बहुत बड़ा योगदान दे रही हैं। इन संस्थाओं ने अपने सराहनीय कार्यों के कारण केवल हमीरपुर में ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि धर्मार्थ रोगी सेवा संस्था से जुडक़र वह अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सदस्यता प्रदान करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
