बिलासपुर की खूबसूरती पर फिदा हुए सनी देओल
औहर के चूल्हा स्टोरी रेस्टोरेंट में टीम के साथ रुके बॉलीवुड स्टार
स्टाफ रिपोर्टर— घुमारवीं
फिल्मी पर्दे पर अपने अढ़ाई किलो के हाथ के लिए मशहूर बॉलीवुड स्टार सनी दियोल बुधवार को मनाली जाते समय बिलासपुर की खूबसूरत वादियों पर ठिठक गए। अपनी टीम के साथ सफर कर रहे सनी देओल ने औहर स्थित चूल्हा स्टोरी रेस्टोरेंट में करीब एक घंटे का पड़ाव किया। इस दौरान उन्होंने चाय, परांठा और सैंडविच का स्वाद लिया और रेस्टोरेंट से नजर आने वाले गोबिंद सागर तथा आसपास की पहाडिय़ों की खूबसूरती को निहारा। बिलासपुर के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर उन्होंने इसकी तारीफ भी की।
चूल्हा स्टोरी के मालिक सचिन ने बताया कि सनी देओल इससे पहले भी उनके रेस्टोरेंट में आ चुके हैं। बुधवार को वह अपनी टीम के साथ मनाली की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने चूल्हा स्टोरी पर ब्रेक लिया और टीम के साथ नाश्ता किया। करीब एक घंटे के ठहराव के दौरान अभिनेता ने रेस्टोरेंट के देसी माहौल का आनंद लिया।
चाय-परांठे के साथ सैंडविच भी आया पसंद
सचिन अग्निहोत्री के अनुसार सनी दियोल ने चाय, परांठा और सैंडविच लिया। टीम के अन्य सदस्यों ने भी यहां नाश्ता किया। कुछ समय रेस्टोरेंट में बिताने के बाद अभिनेता ने आसपास के प्राकृतिक नजारों को भी देखा। उनका सहज अंदाज वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का
केंद्र रहा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
