सुवेंदु सरकार ने बंगाल में 252 मदरसे बंद करने का दिया आदेश, बुनियादी सुविधाएं न होने का दिया हवाला

By: Sep 14th, 2026 12:06 am

3600 करोड़ रुपए बजट भी घटा चुकी है सरकार

एजेंसियां— कोलकाता

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश दिया है। करीब 100 अन्य मदरसों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। सरकार का कहना है कि जांच में इन मदरसों के पास बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं। यह कार्रवाई अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग ने की है। सरकार ने रविवार को यह भी बताया कि मानक पूरे करने वाले मदरसे चलते रहेंगे।

जिन संस्थाओं को नोटिस दिए गए हैं, उनके जवाब की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इससे पहले 2026 के बजट में बंगाल सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण और मदरसा विभाग के लिए फंड 5,713 करोड़ रुपए से घटाकर 2,165.42 करोड़ रुपए कर दिया था। यानी बजट में लगभग 3600 करोड़ रुपए की कटौती हुई थी। सरकार ने सभी जिलों में जमीनी सर्वे करवाया था। इस सर्वे में सरकारी और निजी मदरसों की बुनियादी सुविधाएं, मंजूरी की स्थिति और प्रबंधन व्यवस्था की जांच की गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App