हरिद्वार में स्वामी रामदेव ने कबड्डी में डाली रेड, आचार्यकुलम के इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता

By: Sep 16th, 2026 9:56 pm

निजी संवाददाता — हरिद्वार

भारतीय शिक्षा बोर्ड अंतर्गत द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के प्रथम चरण का समापन आचार्यकुलम हरिद्वार के दिव्य और भव्य इंडोर स्टेडियम में हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले चरण का शुभारंभ स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आचार्यकुलम के 100 करोड़ से निर्मित इंडोर स्टेडियम में कबड्डी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबाल और रेसलिंग में देश के कई प्रांतों से आए खिलाडिय़ों ने जमकर अपना दमखम दिखाया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान दिलचस्प पहलू देखने को यह मिला कि स्वामी रामदेव ने भी कबड्डी में रेड की। द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का अगला चरण वाराणसी, प्रयागराज, बुलंदशहर, दिल्ली और हापुड़ में होगा। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन 25 अक्तूबर को होगा। प्रथम चरण के खेल के समापन पर स्वामी रामदेव ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाडिय़ों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19, अंडर-14 में पहले पायदान पर आचार्यकुलम, दूसरे पर गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा और तीसरे पायदान पर द इरुदित वल्र्ड स्कूल और स्वामी दर्शानानंद हॉयर सेकेंडरी स्कूल को संतोष करना पड़ा। अंडर-17 में पहले पायदान पर आचार्यकुलम, दूसरे पर स्वामी दर्शानानंद और तीसरे पर गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा रहा, जबकि अंडर-19 में आचार्यकुलम का दबदबा रहा। गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा दूसरे और स्वामी दर्शानानंद तीसरे पायदान पर रहा। बैडमिंटन डबल ब्वायज अंडर-14 में आचार्यकुलम प्रथम, सेकेंड गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा और तीसरे पायदान पर द एरूडाइट वल्र्ड स्कूल रहा। अंडर-17 में आचार्यकुलम प्रथम, गुरुकुल घासेड़ा द्वितीय और स्वामी दर्शानानंद तीसरे पर रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App