हिमाचल में टीजीटी-लेक्चरर भर्ती जल्द, CM सुक्खू का आश्वासन, प्राथमिकता से आगे बढ़ाएंगे भर्ती प्रक्रिया

By: Sep 28th, 2026 12:01 am
Sukhu Sarkar ke teen saal :

मुख्यमंत्री सुक्खू का बीएड बेरोजगारों को आश्वासन, प्राथमिकता से आगे बढ़ाएंगे भर्ती प्रक्रिया

कार्यालय संवाददाता — मंडी

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से रिक्त चल रहे टीजीटी और स्कूल लेक्चरर के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे प्रशिक्षित बीएड बेरोजगारों के लिए मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के बाद उम्मीद जगी है। हिमाचल प्रदेश बीएड बेरोजगार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर शिक्षक भर्ती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बीएड बेरोजगार यूनियन ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चेक भी सौंपा। यूनियन ने टीजीटी पदों को बैचवाइज और कमीशन भर्ती के माध्यम से तथा स्कूल लेक्चरर के रिक्त पदों को नियमित भर्ती प्रक्रिया के तहत जल्द भरने की मांग रखी। यूनियन के अनुसार मुख्यमंत्री ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश गौतम व महासचिव भूपेंद्र पाल का कहना है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रशिक्षित बीएड अभ्यर्थी लंबे समय से सरकारी शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष आरएंडपी नियमों के प्रावधानों के अनुरूप टीजीटी के रिक्त पदों को बैचवाइज और कमीशन के माध्यम से भरने की मांग रखी।

यूनियन ने टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल और नॉन-मेडिकल सहित अन्य श्रेणियों के रिक्त पदों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का आग्रह किया। इसके अलावा स्कूल लेक्चरर के रिक्त पदों को नियमित भर्ती प्रक्रिया के तहत भरने की मांग की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि हजारों अभ्यर्थी वर्षों से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना चाहिए। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बीएड बेरोजगार यूनियन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आश्वासन के अनुरूप टीजीटी बैचवाइज, टीजीटी कमीशन और स्कूल लेक्चरर भर्ती की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ेगी। यूनियन अध्यक्ष राजेश गौतम और महासचिव भूपेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश के प्रशिक्षित बीएड युवाओं की भर्ती से जुड़ी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष लगातार प्रयास जारी रखे जाएंगे। इस अवसर पर रवि कौशल, विनय, संजीव सहित यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App