हार का हश्र: पाकिस्तान टीम में सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, बाबर भी तिलमिला उठे
एजेंसियां—एजबस्टन
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने कहा है कि लॉड्र्स टेस्ट के बाद पाकिस्तान की टीम में जो बड़े बदलाव किए गए, उसके बारे में न तो उन्हें कोई जानकारी थी, न ही उनसे कोई राय ली गई और न ही उनकी मंज़ूरी ली गई। एजबस्टन में तीसरे टेस्ट से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्ऱेंस में कई मौक़ों पर माहौल थोड़ा तनावपूर्ण दिखा। टीम में हुए बदलावों पर बाबर ने बहुत कम बात की और इसके बजाय उन्होंने कहा कि टीम में आए नए खिलाडिय़ों के लिए यह एक सुनहरा मौक़ा है। बाबर ने माना कि इन बदलावों से वह भी उतने ही हैरान थे, जितने टीम से बाहर के लोग। उन्हें टीम में हुए बड़े बदलावों के बारे में तभी पता चला, जब आधिकारिक बयान जारी किया गया।
बाबर ने कहा कि यह मेरे लिए भी नई ख़बर थी। मुझे बाद में पता चला। यह फ़ैसला पीसीबी ने लिया है, इसलिए वही इसके बारे में बेहतर बता सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पीसीबी ने यह फैसला कुछ सोच-विचार के बाद ही लिया होगा। ऐसा क्यों किया गया, यह आप उन्हीं से पूछें तो बेहतर होगा। लॉड्र्स में पाकिस्तान की हार के अगले ही दिन पीसीबी ने घोषणा की कि टीम से सात खिलाडिय़ों को वापस भेज दिया गया है। इसके अलावा मुख्य कोच सरफऱाज़ अहमद और गेंदबाज़ी कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया। उनकी जगह सात नए खिलाडिय़ों को टीम में शामिल किया गया, जिनमें से पांच ने अब तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। बाबर ने इस बात को ज़्यादा तवज्जो नहीं दिया कि इन फ़ैसलों की वजह से उनके लिए यह हफ़्ता मुश्किल रहा, लेकिन उन्होंने माना कि वह हैरान ज़रूर थे। पाकिस्तान के मौजूदा चयन ढांचे के मुताबिक़, कम से कम सैद्धांतिक तौर पर कप्तान को ऐसे फ़ैसलों की जानकारी होनी चाहिए। इसी तरह पीसीबी ने पिछले हफ़्ते घोषणा की थी कि, मीडिया में खिलाडिय़ों के अनुशासन और व्यवहार को लेकर आई रिपोर्टों के बाद वह जांच शुरू कर रहा है। बाबर ने कहा कि इस मामले में भी उनके पास कोई नई जानकारी नहीं है। इसके बजाय बाबर ने वही बात दोहराई, जो उनके नए टेस्ट कोच माइक हेसन और ऐश्ली नॉफ्क़े पिछले कुछ दिनों से कहते आ रहे हैं। उनका पूरा फ़ोकस इस हफ़्ते होने वाले टेस्ट पर है, न कि इस पर कि पहले क्या हुआ था या फिर यह दौरा ख़त्म होने के बाद क्या होगा। बाबर ने कहा कि सीरीज़ हम हार चुके हैं, लेकिन अब हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। हमें खुलकर खेलना चाहिए और एक टीम के तौर पर ख़ुद पर भरोसा रखना चाहिए।
हमने दो दिन प्रैक्टिस की है और नए लडक़ों को भी चीज़ें समझाई हैं। जब कोई युवा खिलाड़ी टीम में आता है तो वह काफ़ी उत्साहित होता है और उनका यह उत्साह साफ़ दिखाई दे रहा है। मुझे भरोसा है कि मैच में भी यह नजऱ आएगा। लॉड्र्स में 194 रन की हार के बाद पाकिस्तान के हाई-परफ़ॉर्मेंस डायरेक्टर आक़िब जावेद ने इस सीरीज़ में पाकिस्तान के टीम चयन की काफ़ी आलोचना की थी। हालांकि बाबर ने पहले दोनों टेस्ट में टीम के फ़ैसलों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि एक टीम के तौर पर हमने तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। और जब नतीजे आपके पक्ष में नहीं आते हैं तो बाहर से काफ़ी आलोचना होती है। लेकिन उस समय हमें जो सबसे बेहतर लगा, हमने वही किया। हमने पिच और परिस्थितियों को जिस तरह समझा और उसके मुताबिक़ हमें जिन खिलाडिय़ों के साथ उतरना सबसे बेहतर लगा, हमने उन्हीं को प्लेइंग इलेवन में रखा, लेकिन हमें न तो नतीजे मिले और न ही वैसा प्रदर्शन हुआ, जिसकी हम ख़ुद से उम्मीद करते हैं। टीम में इतने सारे नए चेहरे होने के कारण पाकिस्तान की प्लेइंग ङ्गढ्ढ क्या होगी, इसका अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल है। हालांकि बाबर ने कहा कि इस टीम के सीनियर खिलाडिय़ों पर प्रदर्शन करने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी। इसमें ख़ुद बाबर भी शामिल हैं, जिन्होंने लॉड्र्स में 8 और 6 रन बनाए थे। हाथ की चोट के कारण वह हेडिंग्ले में पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। इस टीम के किसी भी खिलाड़ी ने अब तक एजबस्टन में टेस्ट मैच नहीं खेला है। उन्होंने कहा कि जब भी आप किसी सीरीज़ या टूर्नामेंट में उतरते हैं तो आपको ख़ुद पर भरोसा होता है कि आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर आपको ज़्यादा जिम्मेदारी लेनी होती है। मेरा पूरा मानना है कि मुश्किल परिस्थितियों में आपको मिले मौक़ों का फ़ायदा उठाकर प्रदर्शन करना चाहिए। हम क्रिकेट खेलते ही इसलिए हैं, क्योंकि मुश्किल परिस्थितियों में हमें प्रदर्शन करना और दबदबा बनाना होता है। हमें पिछली नाकामियों को भूलकर अब अपना फ़ोकस आने वाले मैचों पर करना होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
