रोते-रोते सत्ता में आई थी कांग्रेस
कार्यालय संवादाता — शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नियम 130 के तहत जारी चर्चा के दौरान मंगलवार को रोजगार के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर कई तीखे प्रहार किए गए। सदन में जिस समय चर्चा में दोंनों दलों के विधायक भाग ले रहे थे। उसी दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर तंज कसते हुआ कहा कि सरकार आरडीजी और कर्ज के नाम पर रोते-रोते सत्ता में आई थी और रोत-रोते ही चली जाएगी। तनातनी के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपत्ति जताते हुए सदन में कहा कि मोदी सरकार ने प्रदेश को भरपूर मदद दी है।
मनमोहन सरकार के वक्त प्रदेश को 12वें व 13वें वित आयोग ने सिर्फ 18 हजार करोड़ की अनुदान राशि दी थी, मगर मोदी सरकार में प्रदेश को इस मद में 89 हजार करोड़ की रकम मिली है। जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर राजस्व बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। चार साल में सरकार राजस्व के नए स्रोत तलाशने में नाकाम रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
