बिलासपुर पहुंचा ‘हिमाचल की आवाज’ का कारवां

By: Sep 9th, 2026 10:14 pm

‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप के लोकप्रिय इवेंट ‘हिमाचल की आवाज-2026’ के भटेड़ में ऑडिशन

अजय शर्मा— भराड़ी

प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र दिव्य हिमाचल के प्रसिद्ध इवेंट हिमाचल की आवाज-2026 के लिए ऑडिशन सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटेड़ (भराड़ी) में आयोजित किए गए। इस दौरान प्रतिभागियों ने सुर, ताल, लय और गायकी के हुनर की कसौटी पर खरा उतरने के लिए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऑडिशन के दौरान हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि, डॉ. रितिक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि को शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान प्रतिभागियों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान एसवीएम भटेड़ से स्कूल प्रबंधन समिति से सुनील कुमार, अमरनाथ, कश्मीर सिंह, राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं शर्मिला, दिनेश कुमार, रविकांत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भजनों से आजमाया भाग्य

हिमाचल की आवाज के ऑडिशन में नन्हीं व युवा प्रतिभाओं ने भजनों के माध्यम से अपनी आवाज का जादू बिखेरा। अधिकतर प्रतिभागियों ने पहाड़ी व हिंदी भजन प्रस्तुत किए। वहीं, लोक गीतों की भी प्रस्तुति दी। इसके अलावा कई प्रतिभागियों ने हिंदी व पंजाबी गीत सुनाए। जिन्हें सुनकर अतिथियों व दर्शकों ने प्रतिभागियों की खूब तारीफ की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App