मलेशिया के प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी से की मुलाकात

By: Sep 13th, 2026 11:46 am

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भारत की यात्रा पर आए मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो’ सेरी अनवर इब्राहिम ने मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। रविवार को दोनों नेताओं के बीच यहां नाश्ते पर मुलाकात हुई। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं। इब्राहिम 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आए हैं। मलेशिया इस वर्ष ब्रिक्स का साझेदार देश है। भारत यात्रा के दौरान इब्राहिम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी हुई हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App