वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के इतिहास में भिड़ेंगे सबसे युवा प्लेयर्स; गुकेश 20, तो सिंदारोव 19 साल के
Sep 15th, 2026 10:14 pm
जिनेवा। गुकेश और सिंदारोव के बीच चेस वल्र्ड चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। यह फाइनल इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाडिय़ों के बीच होगा। गुकेश मई में 20 साल के हो गए हैं, जबकि सिंदरोव 19 साल के हैं। इंटरनेशनल चेस फेडरेशन ने 2026 वल्र्ड चेस चैंपियनशिप का शेड्यूल जारी कर दिया है।
डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच मुकाबला 22 नवंबर से 12 दिसंबर तक स्विट्जरलैंड के जेनेवा में खेला जाएगा। चैंपियनशिप जेनेवा के कोलोग्नी स्थित फाउंडेशन मार्टिन बोडमर में होगी। 22 नवंबर को मीडिया डे और ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। पहला क्लासिकल गेम 24 नवंबर को खेला जाएगा। आखिरी निर्धारित क्लासिकल गेम 11 दिसंबर को होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
