एचपीटीयू में तीन बेहतरीन स्टार्टअप
तकनीकी विवि की कार्यशाला में चमके चॉकलेट दीदी और ट्रैवल टू गेदर जैसे प्रोजेक्ट्स
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में प्रबंधन विभाग की तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम कार्यशाला का समापन हुआ। 16 सितंबर से शुरू हुई कार्यशाला में 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर द्वारा रैंप योजना के तहत आयोजित की गई, जबकि नॉर्थ इंडिया टेक्निकल कंसल्टेंसी ऑर्गनाइजेशन लिमिटेड विशेष सहयोग रहा। कार्यशाला में विद्यार्थियों को उद्यमी सोच, समस्याओं की पहचान, गो-टू-मार्केट रणनीतियों, स्टार्टअप ऑपरेशंस और प्रभावी पिचिंग के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। तीसरे दिन विद्यार्थियों ने अपनी सीख का प्रदर्शन करते हुए चॉकलेट दीदी, ट्रैवल टू गैदर,, पहाड़ी नेस्ट जैसे तीन इनोवेटिव स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए।
कार्यशाला के समापन समारोह में तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनुपम ठाकुर ने शिरकत की। जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर से एक्सटेंशन ऑफिसर सुमन की गरिमामयी उपस्थिति में सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्राध्यापक डा. शुभम शर्मा, डा. मनीष खन्ना, डा. अमित शर्मा और डा. शुभम कौशल भी उपस्थित रहे। मिली नई उड़ान इन नवोन्मेषी विचारों को आगे मार्गदर्शन और विकास के लिए स्टार्टअप इनक्यूबेशन इकोसिस्टम से जोड़ा जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
