टीवीएस की नई ज्युपिटर लांच

By: Sep 7th, 2026 9:21 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-मंडी

टीवीएस वेनु के भाग और दोपहिया एवं तिपहिया वाहन बनाने वाली ग्लोबल लीडर टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार टीवीएस ज्युपिटर डुअल टोन स्पेक्ट्रल रेंज लॉन्च की है जो भारत के सबसे प्रगतिशील फैमिली स्कूटर में एक नया और शानदार एडिशन है। इस नई रेंज के साथ 110 सीसी स्कूटर सेगमेंट में दो नए डुअल टोन स्पेक्ट्रल कलर स्पेक्ट्रल ब्लू और स्पेक्ट्रल कॉपर पेश किए गए हैं। इस तरह टीवीएस ज्युपिटर शानदार रंगों के साथ स्टाइल, आराम और टेक्नोलॉजी का संयोजन लाने वाला सेगमेन्ट का पहला स्कूटर बन गया है। सेगमेंट में पहली बार सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप टीएसएल भी दिए गए हैं, जो एक खास लाइटिंग सिग्नेचर के साथ विजि़बिलिटी बढ़ाते हैं।

साथ ही राइड के दौरान आसान चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इस स्कूटर में अब भी अपने वर्ग का सबसे ज़्यादा 33लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है जिसमें दो हेलमेट रखे जा सकते हैं। अनिरुद्ध हल्दर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हैड कम्यूटर एंड ईवी बिजनेस और हैड कॉर्पोरेट ब्रांड एंड मीडिया टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, टीवीएस ज्युपिटर ने भारत में स्कूटर के चलन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है लाखों परिवारों का प्यार और भरोसा जीता है और भारत का स्कूटर होने का दर्जा हासिल किया है। पिछले सालों के दौरान इसमें कई नए बदलाव किए गए।यह परिवारों की उम्मीदों पर खरा उतरा है। पिछले 13 सालों से यह ब्रांड भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों के साथ-साथ आगे बढ़ा है और लगातार नए इनोवेशन्स के साथ बेहतर बेंचमार्क स्थापित करता रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App