चराऊ में दो मकान जलकर राख
दोपहर 12 बजे भडक़ी आग; परिवार को भारी नुकसान, कोई जनहानि नहीं
स्टाफ रिपोर्टर-रोहड़ू
जुब्बल के चराऊ गांव में गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लोकेंद्र चौहान के घर में अचानक आग भडक़ उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इसकी चपेट में आए दो मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि आग करीब दोपहर 12 बजे के आसपास लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
देखते ही देखते दोनों मकान आग की लपटों में घिर गए और पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, आग की भयावहता के चलते दोनों मकानों को नहीं बचाया जा सका। सबसे राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हादसे में दोनों मकानों के जलकर राख होने से परिवार को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर आगजनी से हुए नुकसान का जायजा ले रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
