दो खिलाडिय़ों ने जीते स्वर्ण पदक
अंडर.14 कुश्ती में निक्शित सोनी और मृदुल सोनी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बद्दी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में 10 से 12 सितंबर तक आयोजित अंडर.14 कुश्ती प्रतियोगिता में शिवालिक वैली स्कूल कृपालपुर के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।प्रतियोगिता में निक्शित सोनी ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि मृदुल सोनी ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया।दोनों खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता बंसल ने दोनों खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनतए अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
उन्होंने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
