डुगवाड़ के पास दो गाडिय़ों की भिड़त

By: Sep 19th, 2026 12:50 am

निजी संवाददाता – बड़सर
बड़सर उपमंडल क्षेत्र के शनिदेव मंदिर डुगवाड़ के समीप तीखे मोड़ पर दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाडिय़ों को क्षति पहुंची, लेकिन गनीमत यह रही कि दोनों वाहनों में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गए और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और राहत कार्य में मदद की। इस तीखे मोड़ पर आए दिन वाहनों का आमना.सामना होने से चालकों में हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सडक़ के इस मोड़ पर चीड़ के पेड़ और बेतरतीब उगी घनी झाडिय़ों के कारण सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देतेए जिस वजह से यहां पहले भी कई हादसे घट चुके हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App