ओएनजीसी, इनकम टैक्स दिल्ली और हरियाणा की जीत
राजगढ़ में ऑल इंडिया ठाकुर सूरत सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबाल के हुए रोमांचक मुकाबले
नगर संवाददाता-राजगढ़
राजगढ़ में चल रही ऑल इंडिया ठाकुर सूरत सिंह मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांच चरम पर रहा। गुरुकुल पीच वैली इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों से सजी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे खेल प्रेमियों ने रोमांचक मुकाबलों का खूब आनंद लिया। दिन के तीसरे मुकाबले में ओएनजीसी देहरादून ने सीआईएसएफ रांची को पांच सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-2 से हराया। ओएनजीसी ने पहला सेट 25-23 से जीता। रांची ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 26-24 और तीसरा सेट 25-12 से जीतकर 2-1 की बढ़त बनाई। ओएनजीसी ने चौथा सेट 25-17 से जीतकर मुकाबला बराबर किया और निर्णायक पांचवें सेट में 15-12 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया।
चौथे मुकाबले में इनकम टैक्स दिल्ली ने नॉर्दर्न रेलवे को सीधे सेटों में 25-18, 25-21 और 25-22 से पराजित किया। इस जीत के साथ इनकम टैक्स दिल्ली ने प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। हरियाणा और सीआईएसएफ रांची के बीच भी कड़ा मुकाबला हुआ। हरियाणा ने पहले दो सेट 25-21 और 25-16 से जीतकर बढ़त बनाई। रांची ने शानदार वापसी करते हुए तीसरा और चौथा सेट 25-23 व 25-21 से जीतकर मुकाबला 2-2 से बराबर कर दिया। निर्णायक सेट में हरियाणा ने 15-8 से जीत दर्ज की। इसके बाद ओएनजीसी देहरादून ने नॉर्दर्न रेलवे को 25-20, 25-13 और 25-16 से सीधे सेटों में हराया। वहीं इनकम टैक्स दिल्ली ने सीआईएसएफ रांची को 25-23, 27-25 और 25-16 से पराजित किया। मुकाबलों में खिलाडय़िों ने बेहतरीन रक्षण, आक्रमण और स्मैश का प्रदर्शन किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
