Video: ‘भैंस के आगे बीन बजाना’ कहावत तो सुनी थी, पर आज देख भी ली

By: Sep 24th, 2026 1:49 pm

सोलन। मालरोड स्थित मुरारी मार्केट में कांग्रेस के सम्मेलन से पहले केंद्र सरकार के खिलाफ किए गए प्रदर्शन में भैंस का इस्तेमाल चर्चा का विषय बन गया। कार्यकर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजाकर केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का विरोध जताया और नारेबाजी की गई। राजनीतिक विरोध दर्ज करवाने के लिए जानवर को प्रदर्शन का हिस्सा बनाए जाने पर लोगों की ओर से सवाल उठाए जाने लगे व यह प्रदर्शन शहर में चर्चा का विषय बन गया।

व्यस्त मालरोड पर हुए इस प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटी। इसके बाद मुरारी मार्केट में कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल सहित ग्रामीण और शहरी कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन से पहले हुए इस प्रदर्शन का वीडियो और तस्वीरें भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं। वही इस संदर्भ में पशु प्रेमी लोगों का कहना है कि पशुओं का इस्तेमाल इस तरीके से नहीं होना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App