कब होगा जेईई मेन्स एग्जाम 2027! NTA ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर
सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 31 जनवरी को
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 2026-27 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के मुताबिक दिसंबर, 2026 से मार्च, 2027 तक का कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में यूजीसी नेट जेईई मेंस 2027 सेशन-1, निफ्ट, सैनिक स्कूल, सीयूईटी समेत कई परीक्षाओं की प्रपोज डेट जारी की है। यूजीसी नेट का दिसंबर, 2026 वाला राउंड 14 से 19 दिसंबर के बीच करवाने का प्रस्ताव है। साथ ही एनटीए ने परीक्षा के लिए 20 और 21 दिसंबर को बफर डेट्स के तौर पर रखा है। ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट का दिसंबर वाला राउंड 20 और 21 दिसंबर को होगा। बता दें कि ये परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए एलिजिबिलिटी तय करती है। एनटीए दिसंबर 2018 से यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित कर रहा है। इसी तरह जेईई मेन्स और जेईई एडवांस्ड की तारीखें भी जारी की गई हैं। चार जनवरी को आर्मी कैडेट्स कालेज परीक्षा के साथ होगी, जबकि जेईई मेन्स सेशन 1 परीक्षा 22-24, 28 और 30 जनवरी में होगी। ये एग्जाम आईआईटी में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए दिया जाता जाता है। साथ ही ये जेईई एडवांस्ड के लिए एलिजिबिलिटी एग्जाम के तौर पर भी काम करता है। जारी किए कैलेंडर में सैनिक स्कूलों की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया गया है। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स की परीक्षा 13 दिसंबर, 2026 को होगी और ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 31 जनवरी को होगा।
निफ्ट की प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी को
निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 10 जनवरी 2027 को करवाने का प्रस्ताव है। हालांकि एनटीए ने अपने नोटिफिकेशन में ये साफ किया है कि कैलेंडर में परीक्षा की सभी तारीखें टेंटेटिव हैं। परीक्षा के डिटेल्ड इन्फॉर्मेशन बुलेटिन
में इसमें कुछ बदलाव भी हो सकता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
