शिक्षा विभाग में 38 स्कूल प्रिंसिपल के तबादले, तुरंत ज्वाइनिंग के आदेश

By: Oct 13th, 2026 10:09 pm

कार्यालय संवाददाता शिमला –

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में 38 स्कूल प्रिंसिपल के तबादले किए गए हैं। शिक्षा सचिव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। तबादलों के तहत सभी संबंधित प्रिंसिपल को नए स्टेशन आवंटित किए गए हैं। विभाग ने सभी अधिकारियों को बिना देरी किए नए तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।शिक्षा विभाग की ओर से जारी इन आदेशों के बाद संबंधित स्कूलों में प्रिंसिपल की तैनाती में बदलाव होगा। सभी स्थानांतरित प्रिंसिपल को निर्धारित निर्देशों के अनुसार नए स्टेशन पर कार्यभार संभालना होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App