देश-विदेश में रोजगार पाने का गोल्डन चांस
पांच अक्तूबर को अपर जरलोग पट्टा में सजेगा रोजगार मेला
कार्यालय संवाददाता – बिलासपुर
हिमालया एनजीओ और ईवान सिक्योरिटी करेगी आयोजन मिशन रोजगार हिमाचल के तहत अगला रोजगार मेला 05 अक्तूबर को जिला हमीरपुर के पटटा में आयोजित किया जाएगा। यह रोजगार मेला एडवांस विजिन कंसलटैंट प्राईवेट लिमिटेड अपर जरलोग पट्टा भोरंज जिला हमीरपुर में आयोजित होगा। लघु उद्योग संघ के चेयरमैन राजीव कंसल व ईवान सिक्योरिटी के संचालक अशिवनी सांख्यान ने बताया कि रोजगार मेले का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
रोजगार मेले की प्रभारी डिंपल परमार ने बताया इस रोजगार मेले में आने वाले उम्मीदवारों को देश व विदेश में कार्य करने का मौका मिलेगा। उद्योग नगरी बददी बरोटीवाला नालागढ़ में कार्य करने वाले बेरोजगारों के लिए अलग पंजीकरण काऊंटर होगा तो विदेश जाने वालों के अलग स्टाल लगेगा। उन्होंने कहा कि विदेश में नौकरी करने के सपने को पूरा करने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर है। पुरुष तथा महिला अभ्यर्थी इस रोजगार मेला में भाग ले सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं या उससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 21 वर्ष से 45 वर्ष रखी गई है। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए लंबाई 5 फुट 8 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम अनिवार्य है एवं उम्मीदवार के शरीर पर किसी भी प्रकार का दृश्य टैटू नहीं होना चाहिए।
150000 तक वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 45000 से 150000 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। साथ ही कंपनी की ओर से मेडिकल, रहने की सुविधा, परिवहन तथा बीमा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जो उम्मीदवार साक्षात्कार में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा तथा विस्तृत जानकारी चयन पत्र में दी जाएगी।
यहां करें संपर्क
अधिक जानकारी के लिए 7876020500, 9418217918, 9218566700, 7018618200 पर संपर्क कर सकते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
