‘अक्का’ का ट्रेलर जारी, राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश में दिखी खूनी जंग
Oct 22nd, 2026 9:44 pm
नेटफ्लिक्स पर आने वाली सीरीज ‘अक्का’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे में ख्ूानी जंग देखने को मिल रही है। सीरीज की कहानी पेरनुरू की है। यहां के नियम अलग हैं, क्योंकि यहां 800 साल से औरतों का राज चलता है।
ट्रेलर में बताया जाता है, इस घर के कुछ नियम हैं। ये घराना औरतों की नस्ल से जाना जाएगा, शादी की प्रथा को कोई मान्यता नहीं दी जाएगी। यहां प्यार करने का हक तो है, लेकिन निभाने का नहीं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
