प्रधानाचार्य पदों पर जल्द करें प्रवक्ताओं की नियुक्ति, स्कूल प्रवक्ता संघ ने सरकार से जल्द मांगी राहत

By: Oct 25th, 2026 9:54 pm

कार्यालय संवाददाता — शिमला

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने लंबित मांगों को पूरा नहीं करने पर कड़ा रुख अपनाया है। संघ का कहना है कि प्रवक्ताओं की जायज मांगों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार के समक्ष कई बर्तबा समस्याएं उठाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई न होने से प्रदेश के प्रवक्ताओं में भारी रोष है। संघ ने का कहना है कि सरकार ने समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिए, तो अगले महीने से प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी, महासचिव इंदर सिंह ठाकुर, चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना सहित राज्य कार्यकारिणी एंव सभी जिलों के जिला अध्यक्षों और महासचिवों ने प्रदेश में करीब 400 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्यों के बिना चल रहे हैं।

इन विद्यालयों में प्रधानाचार्यों से जुड़े प्रशासनिक और प्रबंधकीय कार्यों का अतिरिक्त बोझ प्रवक्ताओं पर पड़ रहा है। संघ ने मांग की कि प्रधानाचार्य पदों पर पात्र प्रवक्ताओं की पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए। संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं स्कूल शिक्षा निदेशक को सौंपे गए 15 सूत्रीय मांगपत्र पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App