भुवनेश्वर की टीम इंडिया में वापसी, न्यूजीलैंड दौरे के लिए दल का ऐलान, वैभव ट्वेंटी-20 टीम में बरकरार
एजेंसियां— मुंबई
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम में बरकरार हैं। भारत 22 अक्तूबर से पहली दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगा। इस दौरान टीम पांच टी-20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। अभी वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा नहीं हुई है। भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए आखिरी मैच 22 नवंबर, 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में तीसरा टी-20 इंटरनेशनल खेला था।
इसके बाद वे करीब चार साल तक टीम इंडिया से बाहर रहे। वरुण चक्रवर्ती की भी टीम में वापसी हुई है। 35 साल के मिस्ट्री स्पिनर 2026 में चोटों से प्रभावित रहे। उन्होंने आखिरी बार दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल खेला था। जहां साइड स्ट्रेन के कारण उन्हें जापान के खिलाफ एकमात्र टी-20 और इसके बाद एशियन गेम्स से बाहर होना पड़ा। अब वह फिट होकर रवि बिश्नोई टीम में लौटे हैं।
भारत की टी-20 टीम— श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
भुवी की वापसी के कारण
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन— भुवनेश्वर ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के लिए खेलते हुए 2025 में 17 विकेट लिए। इसके बाद आईपीएल 2026 के 16 मैचों में 7.95 की इकोनॉमी से रन देते हुए 28 विकेट लिए हैं।
न्यूजीलैंड में स्विंग गेंदबाजों को मदद— न्यूजीलैंड की पिच पर गेंद स्विंग होती है। भुवनेश्वर की ताकत भी नई गेंद से स्विंग करान की है।
जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति— जसप्रीत बुमराह को टी-20 टीम में शामिल नहीं किया है। ऐसे में एक टीम को एक अनुभवी गेंदबाज की जरुरत थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
