घर में फंदे से लटकी मिली लाश

By: Oct 18th, 2026 12:52 am

बरोटा गांव में बिजली बोर्ड के फोरमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
निजी संवाददाता- भराड़ी
भराड़ी थाना के तहत बरोटा पंचायत के बरोटा गांव में बिजली बोर्ड में कार्यरत 28 वर्षीय फोरमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तुरंत घुमारवीं अस्पताल ले गएए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसारए शुभम शुक्रवार शाम को अपने घर पर मौजूद था। रात करीब आठ बजे उसकी मां और पत्नी कमरे में पहुंचीं तो उसे फंदे से लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और उनकी चीख.पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत शुभम को नीचे उतारा और उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App