सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सीबीएसई चंबा का दबदबा
डलहौजी स्कूल में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने नवाजे विजेता
स्टाफ रिपोर्टर-डलहौजी
पीएमश्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी में आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का विधिवत तरीके से समापन हो गया। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। सुभाषितानि प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुलारा प्रथम, नगाली ने द्वितीय और रायपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में सीबीएसई चंबा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा द्वितीय और नगाली तृतीय स्थान पर रहा। एकांकी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर ने पहला और बकानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि डलहौजी और चूहन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। आर्केस्ट्रा प्रतियोगिता में सीबीएसई चंबा ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में एकमात्र प्रतिभागी टीम सीबीएसई चंबा प्रथम रही। सुगम संगीत प्रतियोगिता में सीबीएसई चंबा प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर द्वितीय स्थान पर रहा।
समूह गान में सीबीएसई चंबा ने प्रथम तथा चनेड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत गीतिका प्रतियोगिता में भी सीबीएसई चंबा प्रथम और चनेड द्वितीय स्थान पर रहा। लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित करने की रस्म अदा की। डीएसएसए चंबा की टीम ने मुख्यातिथि को स्मृति चिंह भेंट किया। इस दौरान आशा कुमारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी की अंडर-14 छात्रा कबड्डी टीम की खिलाड़ी पूनम और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। पूनम ने राष्ट्रीय स्तर पर स्थान हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। आशा कुुमारी ने अपने संबोधन में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन और छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों तक चंबा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बारीकी से पहुंचाने में अध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिताओं की विभिन्न विधाओं का संचालन गुरप्रीत कौर, डा. मीनल और तरुण इस्सर ने किया। कार्यक्रम का मंच संचालन टूर्नामेंट कन्वीनर गुलशन पाल और मेजबान विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने किया। मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नगर परिषद डलहौजी की अध्यक्ष वंदना चड्ढा, पार्षद तिलक राज कपूर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिशन लाल, परमजीत सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रीतम ठाकुर, मनोनीत पार्षद विजय कुमार, जियुंता पंचायत के उपप्रधान रविंद्र ठाकुर, अभिभावक राज कुमार सहित जम्वाल, श्वेता सिंह, इंदु कोहली, हिना गंडोत्रा, अजय ठाकुर, अजय पाल, चंदन, कार्तिक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
