260 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के पहले ही ओवर में 2 विकेट धड़ाम

By: Oct 30th, 2026 2:56 pm

ऑकलैंड। ग्लेन फिलिप्स (107) रन की शतकीय और माइकल ब्रेसवेल (65) की अर्धशतकीय पारियों बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को चौथे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 260 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। इससे पहले आज यहां भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को मयंक यादव ने शुरुआती झटके दिये। उन्होंने पहले ओवर में टिम साइफर्ट (तीन) को और तीसरे ओवर में डैरिल मिचेल (24) रन का शिकार किया। मिचेल ने नौ गेंदों की अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाये। आठवें ओवर में अक्षर पटेल ने टिक कर खेलने का प्रयास कर रहे फिन ऐलन (31) रन को आउट कर पवेलियन भेज दिया।

उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाये। 11वें ओवर में मयंक यादव ने बेवन जैकब्स (सात) को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल के बीच 115 रनों की तूफानी साझेदारी ने न्यूजीलैंड के स्कोर 200 रन के पार पहुंचा दिया। 18वें ओवर में प्रिंस यादव ने ब्रेसवेल को आउट इस साझेदारी का अंत किया। ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में चार चौके और छह छक्के उड़ाते हुए (65) रनों की पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपने शतक के लिए 46 गेंदों का सामना किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मिचेल सैंटनर (पांच) रन नीतीश कुमार रेड्डी द्वारा लपके गये। यह विकेट अर्शदीप सिंह को मिला। 20वें ओवर जिम्मेदारी नीतीश कुमार रेड्डी को सौंपी गई। उन्होंने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को अभिषेक के हाथों कैच आउट कराकर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों में छह चौके और 10 छक्के उड़ाते हुए (107) रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 259 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से मयंक यादव ने तीन विकेट लिये। प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App