एमएड प्रवेश के लिए काउंसलिंग 21 अक्तूबर को, इन विद्यार्थियों को मिलेगी पहली प्राथमिकता

By: Oct 17th, 2026 12:02 am

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध शिक्षा महाविद्यालयों में एमएड (मास्टर ऑफ एजुकेशन) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 21 अक्तूबर को केंद्रीकृत काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, काउंसिलिंग सुबह 11 बजे से विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी।

इसमें विश्वविद्यालय की एमएड प्रवेश परीक्षा-2026 में शामिल हुए विद्यार्थियों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय के अध्यादेश और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App