शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती शिक्षा विभाग में 33 वर्ष सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में तैनात शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती बुधवार को शिक्षा विभाग में 33 वर्ष सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर के इंद्रा कॉलोनी से संबंध रखने वाले कमल किशोर भारती ने वर्ष 1993 में इंग्लिश प्रवक्ता के तौर पर शिक्षा विभाग में ज्वाइन किया था। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग जिलों के विभिन्न स्कूलों में अपनी सेवाएं छात्रों को दी।
वर्ष 2010 में वे प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नत हुए और शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोह में बतौर प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्त हुए थे। इसके उपरांत प्रदेश के छह शिक्षा खंडों में प्रधानाचार्य के पद पर सेवाएं देने के उपरांत जनवरी 2025 में शिक्षा उपनिदेशक के पद पर हमीरपुर में ज्वाइन किया था और अब तक यहीं पर सेवाएं दे रहे थे। बुधवार को शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती व उनकी धर्मपत्नी का स्टाफ ने फूल मालाओं से स्वागत किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौत्तम व शिक्षा उपनिदेशक का समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
