तुम्बाड’ के किरदारों को फैंस ने किया जिंदा, सोहम शाह ने शेयर किया वीडियो

By: Oct 22nd, 2026 12:22 pm

सोहम शाह की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तुम्बाड’ ने एक बार फिर अपना जादू दिखाया है। फैंस ने एक शानदार लोकल फैंसी ड्रेस परफॉर्मेंस में विनायक और हस्तर जैसे आइकॉनिक किरदारों को जीवंत कर दिया, जो साबित करता है कि फिल्म का जादू आज भी बरकरार है।

सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्बाड’ ने पिछले 8 सालों में असरदार और कल्ट-क्लासिक फिल्म का स्टेटस हासिल किया है। फिल्म का असर हाल ही में तब देखने मिला जब लोकल कम्युनिटी फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन पूरी तरह से तुम्बाड परफॉर्मेंस में डूबा हुआ नजर आया। एक्टर – प्रोड्यूसर सोहम शाह द्वारा उनके इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किए गए वायरल वीडियो में आम लोगों को फिल्म के इकोनॉमिक किरदारों जैसे विनायक, डरावना दिखने वाला हस्तर और पूर्ति की देवी के रूप में देखा जा सकता है।

वीडियो में लोगों को सड़कों पर फिल्म के डरावने पलो को फिर से जिंदा करते देखना अपने आप में खास है। ऐसे में, डरावनी लाल रोशनी, पारंपरिक लालटेन और वही खौफनाक माहौल शामिल है, दिखाता है कि फिल्म की छवियां दर्शकों के मन में कितनी गहराई तक बस गई हैं। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि लोककथाओं पर आधारित कोई फैंटेसी फिल्म सिनेमाघरों से बाहर निकलकर लोगों को इस तरह जश्न मनाने के लिए प्रेरित करे। यह साबित करता है कि सोहम शाह और उनकी टीम ने जो दुनिया बनाई है, वह आज भी दर्शकों को प्रभावित करने के साथ-साथ थ्रिल कर रही है।

https://www.instagram.com/stories/shah_sohum/4012842370864404331?utm_source=ig_story_item_share&rpxt=MW13Nm5yeGQ2YzVnYQ==

तुम्बाड 2 की जबसे घोषणा हुई है, तब से फैंस के बीच इसे लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। कहना होगा कि सिर्फ सीक्वल की खबर ने ही फैंस के बीच सोशल मीडिया पर उत्साह की लहर पैदा कर दी है, और दुनिया भर में मौजूद फिल्म लवर्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जैसे-जैसे तुम्बाड 2 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ रही है इस तरह के पल हमे याद दिला रहे हैं कि क्यों ओरिजिनल फिल्म इंडियन सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App