यूजी परीक्षा फॉर्म चार तक भरें, एचपीयू ने बढ़ाई तिथि
स्टाफ रिपोर्टर — शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को राहत देते हुए परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नई अधिसूचना में बताया गया है कि विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि अब चार अक्तूबर कर दी गई है। नई समय-सीमा विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों पर लागू होगी। इनमें अधिसूचना के अनुसार बीए, बीकॉम, बीकॉम, शास्त्री, बीबीए, बीसीए और बीबीए इन टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट सहित संबंधित पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख चार अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। इसके बाद परीक्षा फॉर्म जमा करने पर लेट फीस लागू लगेगी।
रेगुलर और री-अपीयर को चार तक करें आवदेन
एचपीयू ने बीबीए, बीसीए, पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन तथा बीवॉक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से जारी अधिसूचना में विद्यार्थियों को चार अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म जमा करने का अवसर दिया गया है। बीबीए, बीसीए, पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन तथा बी-वॉक के विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों को इस बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ मिलेगा। इसमें संबंधित रेगुलर और री-अपीयर विद्यार्थियों के सेमेस्टर शामिल हैं। इसके अलावा बी वॉक के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर तथा अन्य निर्धारित सेमेस्टरों के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म से संबंधित प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि चार अक्तूबर है। इसके बाद फॉर्म जमा करने पर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार विलंब शुल्क देना होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
