अग्निशमन केंद्रों को मिले नए अफसर
होमगार्ड कमांडेंट ने पहनाए रैंक, टाहलीवाल-बंगाणा में देंगे सेवाएं
स्टाफ रिपोर्टर-ऊना
जिला के टाहलीवाल और बंगाणा उप अग्निशमन केंद्रों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए सरकार ने नए अग्निशमन उप अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। पदोन्नत होकर आए इन अधिकारियों को जिला मुख्यालय में होमगार्ड कमांडेंट हितेश लखनपाल ने विधिवत रूप से पद रैंक लगाए और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में अर्जुन सिंह और आनंद कुमार शामिल हैं, जो अब ऊना जिला में अपनी सेवाएं देंगे। हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा टाहलीवाल को फायर सब स्टेशन का दर्जा प्रदान किया गया था, जिसके बाद अब इस स्टेशन पर नियमित रूप से अग्निशमन उप अधिकारी अर्जुन सिंह की नियुक्ति कर दी गई है।
वहीं, बंगाना उप अग्निशमन केंद्र में लंबे समय से रिक्त चल रहे पद पर भी अग्निशमन उप अधिकारी आनंद कुमार की तैनाती की गई है। पद ग्रहण करने के उपरांत होमगार्ड कमांडेंट हितेश लखनपाल ने दोनों अधिकारियों को बधाई दी और उन्हें पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए। इन नियुक्तियों से क्षेत्र में आपातकालीन अग्निशमन सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
