टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर पांच राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा… पढ़ें पूरी खबर
कार का ड्राइवर और एक ऑटोरिक्शा वाला घायल, दोनों अस्पताल में भर्ती
लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा, सलमान के साथियों का यही अंजाम होगा
एजेंसियां — मुंबई
बालीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम को मुंबई में फायरिंग हुई है। जुहू में बाइक सवारों ने उनकी कार पर पांच राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि टाइगर को एक भी गोली नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए। रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी कार से घर लौट रहे थे। जब वह जुहू के पुष्पा पार्क इलाके के पास थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग वहां पहुंचे। हमलावरों ने बिना किसी कहासुनी के अचानक टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुए इस हमले में टाइगर के ड्राइवर और पास में मौजूद एक ऑटो-रिक्शा वाले को भी गोलियां लगी हैं।
घटना के तुरंत बाद घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। मुंबई पुलिस का कहना है कि टाइगर सुरक्षित हैं। लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है कि हमने इसे समझाया था, इसको समझ नहीं आया। आज हमने इसको सही से समझा दिया है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो हमारी बात नहीं सुनेगा, या सलमान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसी का होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
