पांवटा में महाराजा अग्रसेन धर्मशाला का भव्य उद्घाटन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने किया लोकार्पण, 18 कमरे, लाइब्रेरी और एसी हॉल सहित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है भवन
कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
महाराजा अग्रसेन सभा पांवटा साहिब द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती एवं नवनिर्मित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं भजन संध्या के साथ समाज की एकता, सेवा और सहयोग की भावना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार देर शाम अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना, माल्यार्पण एवं शुद्ध देसी घी से निर्मित हलवे के प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
महाराजा अग्रसेन धर्मशाला का उद्घाटन हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल द्वारा संपन्न हुआ। धर्मशाला में 18 कमरे, एक लाइब्रेरी, एसी मीटिंग हॉल, कम्युनिटी किचन, 3500 वर्ग फुट का विशाल लंगर हॉल और 3500 वर्ग फुट का एसी हॉल बनाया गया है, जिसमें लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुविधा मिलेगी।
भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन संध्या ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। समापन पर रात्रि भोज और नवरात्र व्रतधारियों के लिए विशेष व्रत-भोज की व्यवस्था की गई। सभा पदाधिकारियों ने कहा कि धर्मशाला भविष्य में सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगी। उन्होंने समारोह में पहुंचे मुख्यातिथि, गणमान्य व्यक्तियों, सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष अशोक गोयल, महासचिव विशांत गर्ग, कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल सहित अरविंद गोयल, अतुल अग्रवाल, अरुण गोयल, आदर्श बंसल, राकेश बंसल, संजय गोयल, ब्रजेश गोयल, देवीदयाल गुप्ता, वेद प्रकाश जिंदल, अरविंद बंसल, शरद, प्रमोद गुप्ता, नवीन अग्रवाल, सचिन गर्ग और साहिल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
समाज को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
समाज की सुविधा और जनकल्याण के उद्देश्य से निर्मित धर्मशाला में 18 कमरे, लाइब्रेरी, एसी मीटिंग हॉल, कम्युनिटी किचन, 3500 वर्ग फुट का विशाल लंगर हॉल और 3500 वर्ग फुट का एसी हॉल बनाया गया है। इन सुविधाओं से सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के साथ बैठकों तथा जनसेवा गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कमरों की सुविधा से बाहर से आने वाले अतिथियों को भी लाभ होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
