स्वास्थ्य क्षेत्र में हिमाचल के लिए बड़ी खुशखबरी, केंद्र ने 320 नई पीजी सीटों को दी मंजूरी
शिमला। स्वास्थ्य क्षेत्र में हिमाचल के लिए केंद्र से एक बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र ने हिमाचल प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटें बढ़ा दी हैं। साथ ही 415 करोड़ रुपए का अनुदान उपलब्ध करवाने का भी ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सीटों के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
घोषणा के तहत हमीरपुर मेडिकल कालेज में 57 सीटें, चंबा में 28, नेरचौक मंडी में 55, नाहन में 32, शिमला में 91 और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में पीजी की 57 सीटें बढ़ाई गई हैं। गौरतलब है कि पिछले कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में हिमाचल को देश का नंबर राज्य बनाने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार लगातार काम कर रही है। ऐसे में केेंद्र सरकार द्वारा हिमाचल में पीजी सीटें बढ़ाना स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
हमीरपुर-57 सीटें
चंबा- 28 सीटें
मंडी- 55 सीटें
नाहन- 32 सीटें
शिमला- 91 सीटें
टांडा- 57 सीटें
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
