क्या कुल्लू दशहरा से पहले कैबिनेट विस्तार? विधायक सुंदर के साथ दिल्ली गए CM सुक्खू
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को अचानक दिल्ली गए हैं। वह अपने साथ कुल्लू के कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को भी ले गए हैं। इसके बाद एक बार फिर से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुल्लू का अंतरराष्ट्रीय दशहरा 21 से 27 अक्तूबर तक चलना है। 21 को राज्यपाल उत्सव का शुभारंभ और 27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री समापन करेंगे। इसलिए चर्चा है कि क्या इससे पहले राज्य को नए कैबिनेट मंत्री मिल सकता है या नहीं?
उधर, हिमाचल में नई प्रशासनिक इकाइयों जैसे नए जिलों, तहसीलों और ब्लॉकों की गठन के लिए बनाए गए आयोग में से अध्यक्ष जस्टिस धर्मचंद चौधरी और मेंबर विशाल पंवार ने ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने शिमला में अपनी ज्वाइनिंग दी। अब इस आयोग के एक सदस्य रिटायर आईएफएस अधिकारी राजेश शर्मा का ज्वाइन करना बाकी है। उसके बाद यह आयोग काम करना शुरू कर देगा। राज्य सरकार ने आयोग को 6 महीने का समय रिपोर्ट देने के लिए दिए हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
