कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, एक साथ 3 छुट्टियां

By: Oct 12th, 2026 5:29 pm

शिमला। नवरात्र पर हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एक साथ तीन छुट्टियां आ रही हैं। फेस्टिवल सीजन में एक साथ तीन छुट्टियों का मतलब है कि घर और बाहर के सभी जरूरी काम निपट जाएंगे। दरअसल 18 अक्तूबर को रविवार की छुट्टी है। इसके अगले दिन 19 अक्तूबर यानी सोमवार को नवमी है, जबकि 20 अक्तूबर को दशहरा है। यानी मंगलवार को भी छुट्टी। इस तरह संडे-मंडे और टयूज़डे को सरकारी छुट्टी।

हालांकि एक साथ तीन छुट्टियोंं का मजा सिर्फ शिमला शहर में ही मिल पाएगा, क्योंकि मंडे को नवमी की छुट्टी सिर्फ शिमला शहर में ही दी गई है, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में कर्मचारियों और स्कूल-कॉलेज के छात्रों को 2 ही छुट्टियां होंगी। इन्हें पहली छुट्टी 18 अक्तूबर यानी रविवार और दूसरी छुट्टी 20 अक्तूबर यानी मंगलवार को। खैर हिमाचल में इन दिनों फेस्टिवल सीजन चला हुआ है। नवरात्र के बाद दशहरा, फिर करवाचौथ और उसके बाद हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली। इसके बाद बहनों को भैयादूज की छुट्टी होगी। हिमाचल में अब चर्चा यह है कि जैसे रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरुषों के लिए भी सरकारी छुट्टी का ऐलान किया था, वैसे ही क्या भैयादूज पर भी पुरुषों को सरकारी छुट्टी दी जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App