हिमाचल महासभा ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की लोगों की जांच
मुकेश संगर, चंडीगढ़
चंडीगढ़ । चंडीगढ़ के सेक्टर-45 में हिमाचल महासभा चंडीगढ़ और इंडस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें जरूरी परामर्श दिया। इस दौरान हृदय रोग, कैंसर, हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के चंडीगढ़ जोन के डिप्टी जनरल मैनेजर एवं जोनल मैनेजर राजेश रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
हिमाचल महासभा के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य बीमारियों की समय रहते पहचान करना, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं आमजन तक पहुंचाना रहा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
