दिवाली से पहले धरना देंगे एचआरटीसी पेंशनर, जानिए कारण
शिमला। दिवाली पर जहां हर घर में खुशियां मनाने और रोशनी करने की तैयारी चल रही है, वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों के सामने अपने हक के लिए सडक़ों पर उतरने की नौबत आ गई है। लंबे समय से वित्तीय लाभों का इंतजार कर रहे निगम के पेंशनरों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। एचआरटीसी पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार और निगम प्रबंधन को 31 अक्तूबर तक लंबित वित्तीय लाभ जारी करने को नोटिस दिया है।
समिति ने कहा है कि यदि तय समयसीमा तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो तीन नवंबर से निगम मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। निगम के पुराने बस अड्डे परिसर में समिति की आपात बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है। बैठक में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से पेंशनर्स की मांगें लंबित हैं, लेकिन प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
