भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में किया क्लीन स्वीप

By: Oct 7th, 2026 1:40 pm

अहमदाबाद। तन्मय बलोदा ( छह और आठ विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने बुधवार को दूसरे यूथ टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। आज यहां ऑस्ट्रेलिया ने कल के चार विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में बलोदा ने जेड होलिक (13) रन को पगबाधा आउट कर भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई। इसके बाद दो ओवर बाद बलोदा ने चार्ली हेंडरसन (शून्य) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। जैकब पिट्ज (एक) और थॉमस वासेओ (एक) रन को प्रियांशु ने आउट किया।

44वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बलोदा ने ब्लेक कैटल (63) रन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की पारी 151 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। भारत को जीत के लिए 11 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में 11 रन बनाकर हासिल कर लिया। इसी के सथा भारतीय अंडर-19 टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज करते हुए दो मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीत ली। लक्ष्य रायचंदानी (नौ) और सागर विर्क ने दो रन की नाबाद पारी खेली। भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से तन्मय बलोदा ने 41 रन देकर आठ विकेट लिये। प्रियांशु सिंह को दो विकेट मिले।

संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार रहा: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम, पहली पारी 174 रन पर ऑलआउट , दूसरी पारी 151 रन पर सभी खिलाड़ी आउट।
भारतीय अंडर-19 टीम पहली पारी, 315 रन ऑलआउट। दूसरी पारी बिना विकेट गवांये 11 रन।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App