इनरव्हील क्लब शिमला ने जरूरतमंद परिवारों को बांटे रजाई-गद्दे, कपड़े
शिमला। इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला (डिस्ट्रिक्ट 308) ने सामाजिक सेवा के तहत जाखू क्षेत्र के दो जरूरतमंद परिवारों की मदद की। क्लब सदस्यों ने परिवारों की आवश्यकताओं को देखते हुए उन्हें रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करवाईं। सर्दी से बचाव के लिए गद्दे, रजाइयां और तकिए वितरित किए गए। यह सामग्री डॉ. जीडी शर्मा और नेहा शर्मा के सहयोग से उपलब्ध करवाई गई।
वहीं, प्रियंका वत्स और रवीना जिंदानी के सहयोग से गर्म कपड़े दिए गए। परिवारों को एक माह का राशन भी उपलब्ध करवाया गया। बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कूल बैग और स्टेशनरी किट वितरित की गई। क्लब अध्यक्ष डॉ. कुशा पंडित चावला ने कहा कि संस्था जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है। परिवारों ने क्लब का आभार जताया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
