जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी

By: Oct 31st, 2026 5:16 pm

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की है। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उमर अब्दुल्ला ने इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई।’ उन्होंने इस पोस्ट में निधि राजदान को टैग भी किया। उमर अब्दुल्ला ने शादी के एक दिन बाद यह जानकारी साझा की है। अब्दुल्ला और निधि की शादी ऐसे समय में हुई है, जब करीब तीन महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अलग रह रही पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक को मंजूरी देने पर सहमति जताई थी।

31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को मंजूरी देने की बात कही थी। दोनों पक्षों ने अदालत को बताया था कि वे आपसी सहमति से अलग होने और सभी लंबित विवादों को सुलझाने पर सहमत हैं। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने पर भी सहमति जताई थी। बता दें कि दोनों की शादी 1994 में हुई थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों के दो बेटे जाहिर और जामिर हैं। दोनों 2009 से अलग रह रहे थे। उमर अब्दुल्ला ने 2011 में अलग होने की जानकारी दी थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App