जेडी वेंस ने भारतीयों को बताया ‘बंधुआ मजदूर’, भारत भडक़ा, विदेश मंत्रालय ने कहा, अपना इतिहास न भूले अमरीका

By: Oct 10th, 2026 12:07 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

अमरीका में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों को लेकर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की एक टिप्पणी पर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है। वेंस ने एच-1बी वीजा पर अमरीका में काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों को ‘बंधुआ मजदूर’ बताते हुए आरोप लगाया था कि विदेशी कंपनियां अमरीकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन पर बाहर से लोगों को बुला रही हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बयान को न सिर्फ अनुचित, बल्कि बेहद अपमानजनक बताया है। मंत्रालय का कहना है कि इस तरह के शब्दों से गुलामी और औपनिवेशिक दौर की दर्दनाक यादें जुड़ी हैं। अमरीका अपना इतिहास न भूले। उसके विकास में भारतीयों के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App